फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth is the today and tomorrow of the country, stay away from drug addiction: Bhavya Vishnoi

युवा देश का आज और कल, नशे की लत से रहें दूर : भव्य विश्नोई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth is the today and tomorrow of the country, stay away from drug addiction: Bhavya Vishnoi
कांठ। शनिवार को कांठ नगर के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री विश्नोई रत्न चौधरी भजन लाल के पौत्र पूर्व विधायक/भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी भव्य विश्नोई का विश्नोई समाज के लोगों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। भव्य विश्नोई ने मंदिर में अखंड जम्भ ज्योति के दर्शन करते हुए माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोगों को संगठित और एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी साहब का पूरा जीवन समाज की सेवा को समर्पित रहा। इसी के साथ पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा देश का आज और कल हैं। युवाओं को अपना कार्य पूरा मन लगाकर करना चाहिए और नशे की लत से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कांठ में स्वागत और इतना सम्मान मिलने पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रखर विश्नोई, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप विश्नोई, जिलाध्यक्ष भानू विश्नोई, डॉ. ओमराज सिंह विश्नोई, सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र विश्नोई, एमडी सचिन विश्नोई, दीप सिंह एडवोकेट, श्रीओम सिंह विश्नोई, भानू विश्नोई खलीलपुर, दिव्यांश विश्नोई, दीपक विश्नोई एडवोकेट, धर्मपाल सिंह विश्नोई, मनजीत विश्नोई, राजकुमार सेवक, चौधरी मोनू विश्नोई, अशोक कुमार विश्नोई, सीपी सिंह, राजीव विश्नोई, गौरव विश्नोई, विनोद नम्बदार, ओमकार सिंह विश्नोई आदि बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम चौधरी भजन लाल ने किया था मंदिर का शिलान्यास

कांठ। नगर में स्वामी चंद्रप्रकाश जी की तपोस्थली पर बने विशाल श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर का शिलान्यास 28 जनवरी 1999 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री विश्नोई रत्न चौधरी भजन लाल ने स्वयं कांठ पहुंचकर किया था। इसके बाद मंदिर का कार्य पूरा होने पर 16 दिसंबर 2013 उनके बेटे पूर्व सांसद कुलदीप विश्नोई ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री विश्नोई रत्न चौधरी भजन लाल के पौत्र पूर्व विधायक/भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी भव्य विश्नोई शनिवार को पहली बार इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed