फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Moradabad News: सड़क दुघर्टना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
बिलारी। नगर में हाईवे स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार मोहम्मद अयान (19) पुत्र मोहम्मद उमर ग्राम मुंडिया राजा थाना बिलारी की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।वेल्डिंग मजदूर मोहम्मद अयान 19 जनवरी की शाम लगभग सात बजे बाइक से बिलारी नगर स्थित दुकान से काम निपटाकर वापस गांव मुंडिया राजा आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे पर डॉ. आंबेडकर पार्क के सामने पहुंची तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अयान की बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। अयान को सीएचसी बिलारी और जिला अस्पताल मुरादाबाद के अलावा निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। घटना के बीस दिन बाद भी शुक्रवार रात अयान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अयान के परिवार में बड़े भाई मोहम्मद फैजान के अलावा दो जवान बहनें आसिफा और आसिया हैं। चारों भाई बहन में से किसी की भी शादी नहीं हुई है। अयान के पिता वेल्डिंग मजदूर हैं और वह भी एक ठेकेदार अधीन वेल्डिंग करता था। अस्पताल में अयान की मौत हो जाने की खबर पर उसकी माता नूर जहां समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अयान के परिजनों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed