फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth injured in leopard attack while riding bike to village

Moradabad News: बाइक से गांव जा रहे युवक पर तेंदुए के हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in leopard attack while riding bike to village
ठाकुरद्वारा। बाइक से सोमवार को देर रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। गांव राईभूड़ निवासी रवि कुमार किसी काम से आलियाबाद गया था। रात करीब 10 बजे वहां से बाइक से घर लौट रहा था। गांव और आलियाबाद के बीच जवदी नदी के पुल पर तेंदुए ने उस पर छलांग लगाई। जिस पर रवि कुमार ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी लेकिन तेंदुए का पंजा उसके एड़ी पर लगा और वह जख्मी हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उसका प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि यह घटना थाना डिलारी क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

-------------------
पीपली अहीर में देर रात नलकूप और गन्ने के खेत में दिखे दो तेंदुए
संवाद न्यूज एजेंसी



ठाकुरद्वारा। सोमवार को देर रात 11 बजे गांव पीपली अहीर में दो तेंदुए गांव के पास गन्ने के खेत और नलकूप पर आकर बैठ गए। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे गई। गांव निवासी भाकियू टिकैत के नेता राजपाल सिंह यादव ने बताया कि तेंदुआ उनके नलकूप पर बैठा हुआ था। जबकि दूसरा तेंदुआ मोहन के गन्ने के खेत के पास बैठा हुआ था। उन्होंने सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को दोनों तेंदुए दिखाए। गन्ने के पास बैठा तेंदुआ कुछ देर बाद अंदर चला गया। वन विभाग ने अपना ड्रोन उड़ाया तो तेंदुआ गन्ने में बैठा हुआ नजर आया। राजपाल सिंह यादव के अनुसार उन्होंने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की कार्रवाई करने को कहा। तो वन विभाग की टीम मंगलवार को पिंजरा लगाने की बात कह कर वहां से चली गई। उधर सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार भी पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि तब तक दोनों तेंदुए वहां से चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed