{"_id":"6a48209ec78cee3fdb0c4bfb","slug":"youth-from-thakurdwara-attempts-to-register-as-a-voter-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112356-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा के युवक ने बिलारी में वोटर बनने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा के युवक ने बिलारी में वोटर बनने का किया प्रयास
विज्ञापन
बिलारी। तहसील क्षेत्र में चले एसआईआर अभियान के दौरान ठाकुरद्वारा के एक युवक ने बिलारी के सहसपुर में वोटर बनने के लिए नया दावा कर दिया। जबकि बिलारी के असालतनगर बघा के युवक ने पहले से मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद डबल वोटर बनने को आवेदन कर दिया। बीएलओ की जांच रिपोर्ट में मामला पकड़ में आ गया। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ थाना बिलारी में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मामलों में बिलारी तहसील के राजस्व निरीक्षक यशपाल गिरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पहले मामले में राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि सहसपुर गांव के मोहल्ला नूरानी मस्जिद निवासी युसुफ के पुत्र मोहम्मद साहिल ने बिलारी विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 227 प्राथमिक विद्यालय रुस्तमनगर सहसपुर पर वोटर बनने के लिए फार्म छह के साथ बीती 23 जून को आवेदन किया। नए आवेदन की जब बीएलओ द्वारा जांच की गई तब पता चला कि ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल ढकिया पीरु के मतदेय स्थल संख्या 318 की मतदाता सूची क्रम संख्या 28 पर पहले से ही मोहम्मद साहिल का नाम दर्ज था। पहले से एक विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद दूसरे क्षेत्र की सूची में वोटर बनने के लिए फार्म छह भरने को घोषणा पत्र का उल्लंघन होना पाया गया।
दूसरे मामले में राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र के थाना मैनाठेर अंतर्गत असालतनगर बघा गांव निवासी उस्मान के बेटे अजीम का नाम पहले से ही अपने गांव के मतदेय स्थल संख्या 326 की मतदाता सूची क्रमांक 523 पर नाम दर्ज था उसके बावजूद अजीम ने अपना एक और वोट बनवाने के लिए इसी बूथ पर नया वोट बनने हेतु बीती 18 जून को फार्म छह भरकर आवेदन कर दिया। अजीम ने घोषणा पत्र में कहा कि मेरा नाम पहले से किसी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल नहीं है और मैं पहली बार आवेदन कर रहा हूं। अजीम द्वारा मतदाता सूची में डबल नाम दर्ज कराने का प्रयास करते हुए घोषणा पत्र का उल्लंघन किया गया। यह मामला भी बीएलओ द्वारा नए दावे की जांच के दौरान पकड़ में आया। थाना बिलारी में मोहम्मद साहिल निवासी सहसपुर और अजीम निवासी असालतनगर बघा के खिलाफ दो अलग अलग मामले लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1989 की धारा 31 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 दो के तहत दर्ज किए गए हैं। एसडीएम प्रिंस वर्मा ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
डिलारी क्षेत्र की नगर पंचायत ढकिया के राजस्व निरीक्षक संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 26 के मतदेय स्थल संख्या 309 प्राथमिक विद्यालय ढकिया जट के कक्ष संख्या तीन तसनीम अहमद ने अलग अलग दो आवेदन किए ।जबकि निस्तारण सूची में दर्ज किए जा चुके है। फार्म संख्या छह की प्रविष्टि करते समय घोषणा पत्र शर्ताें का उल्लंघन किया है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।