फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies in accident

Moradabad News: चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट में कांवड़ पथ मार्ग स्थित गांव संदलीपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार सीतापुर निवासी राजेंद्र (26) की मौत हो गई। वह परिवार के ही दो युवकों के साथ चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी राजेंद्र मजदूरी करता था। 19 फरवरी को उसकी चचेरी बहन धनवती की शादी है। 18 फरवरी को लगन की रस्म होनी है। मंगलवार रात राजेंद्र अपनी रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। बाइक पर राजेंद्र के साथ परिवार के ही हरिया और मोहित भी सवार थे। जब तीनों छजलैट क्षेत्र में कांवड़ पथ स्थित संदलीपुर मंदिर के पास पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र, हरिया व मोहित को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल हरिया और मोहित को घर ले गए। मृतक के फुफेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि राजेंद्र मजदूरी करता था, वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटा व अविवाहित था।
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
सड़क हादसे में हुई राजेंद्र की मौत से घर में चल रही चचेरी बहन धनवती की शादी की खुशियां गम में बदल गई। राजेंद्र की मौत से बड़े भाई अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह, बहन ऐसवती, पिंकी सहित सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिवार वालों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article