{"_id":"67a90c5d889a8b733d068354","slug":"youth-dies-after-vomiting-blood-on-highway-side-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106660-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे किनारे खून की उल्टी आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे किनारे खून की उल्टी आने से युवक की मौत
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीराम आश्रम काली मंदिर सहसपुर के सामने रविवार दोपहर बाद खून की उल्टी आने से करीब 35 साल के अज्ञात युवक की मौत हो गई।
सहसपुर काली मंदिर के सामने हाईवे किनारे पेड़ के नीचे रविवार दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे एक युवक अकेला बैठा हुआ था। पड़ोस के कॉस्मेटिक्स दुकानदार सहसपुर निवासी मोहम्मद फैसल के अनुसार युवक कुछ देर बैठने के बाद नीचे लेट गया, इसी दौरान उसे खून की उल्टी आने लगी। दुकान से हाईवे की ओर जाते समय जब फैसल की नजर युवक पर पड़ी तब उसने डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन करके मौके पर बुला लिया। युवक को एंबुलेंस से तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की जेब से तलाशी के दौरान कुछ नकदी भी मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की सही वजह स्पष्ट हो जाएगी।