Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies after being hit by a passenger train in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a passenger train in Kundarki
कुंदरकी। गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की शाम करीब सात बजे पुलिस ने शव को कुंदरकी-बिलारी के बीच इमरतपुर सिरसी स्थित रेलवे ट्रैक से बरामद किया है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राजा का सहसपुर के स्टेशन मास्टर सचिन गौतम ने बताया कि गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना देकर बताया कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पर कुंदरकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। वहां रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय युवक का शव शव लहूलुहान हालत में था, जिसका रंग गेहुंआ था। युवक के शरीर पर नीले रंग की पैंट और सफेद शर्ट और पैर में हवाई चप्पल थी।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि रेल हादसे में ही युवक की मौत हुई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिसके बाद शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed