फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   youth criket acedemy won the match

जीत का पर्व... यूथ क्रिकेट एकेडमी ने सोनकपुर स्टेडियम को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth criket acedemy won the match
मुरादाबाद। आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यूथ क्रिकेट एकेडमी और सोनकपुर टीम का मैच हुआ। इसमें पर्व सिंह के ताबड़तोड़ 99 रनों की बदौलत यूथ टीम ने मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। इससे मुकाबला एकतरफा हो गया और यूथ टीम ने आसान जीत हासिल की। पर्व को मैच ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीत यूथ टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 244 रन बनाए। पर्व की पारी में 12 छक्के और पांच चौके शामिल थे। इसके अलावा आशु ढाका ने 67 और सिद्धार्थ ने 52 रनों की पारी खेली। सोनकपुर टीम भारी भरकम लक्ष्य के आगे टिक नहीं सकी। महज 67 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई। उमैर ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। यूथ टीम के लिए विकास ने चार और नितिन ने तीन विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला यूथ टीम ने अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में यूथ क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला एमपीएस की टीम से होगा। गुरुवार को मैच के दौरान सुनील भंडूला, आदित्य रस्तोगी, अजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, आलोक कुमार, मोहम्मद शमीम, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed