फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman molested in the market; two accused sent to jail.

Moradabad News: बाजार में युवती से छेड़खानी, दो आरोपी जेल भेजे गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Young woman molested in the market; two accused sent to jail.
मुरादाबाद। व्यस्त रहने वाले कटरा नाज बाजार में शुक्रवार की शाम 7:15 बजे मौसेरे भाई के साथ जा रही युवती से दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। युवती और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। युवक और युवती घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमला, मारपीट और आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार की शाम मौसेरे भाई के साथ बाजार जा रही थी। कटरानाज बाजार में दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। बहन भाई ने विरोध किया तो एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया। युवती और भाई पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग रहे आरोपियों को लोगों ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। पीड़िता के कॉल करने पर उनके परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अरहान खान बताया है। वह रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के गंज खाना कदीम निवासी है और दूसरा आरोपी शहजाद खान मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद गली नंबर चार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed