{"_id":"6a8f4c7a628e7b1f89051156","slug":"young-woman-hangs-herself-after-separating-from-loveryoung-woman-hangs-herself-after-separating-from-lover-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-978802-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी से बिछड़ने पर युवती ने फंदे पर लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी से बिछड़ने पर युवती ने फंदे पर लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी से बिछड़ने पर 19 वर्षीय युवती ने बुधवार की दोपहर अपने ही घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। 13 अगस्त को युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने युवती को ढूंढने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद से युवती गुमसुम रहती थी। बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती 13 अगस्त को संभल जिले के हजरतनगर थाना गढ़ी क्षेत्र निवासी युवक के साथ चली गई थी। युवक दूसरे समुदाय से हैं। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर 15 अगस्त को उसको ढूंढ लिया था। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया था। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया था। इसके बाद से युवती अपने घर में परिवार के लोगों से कम ही बात करती थी। बुधवार की सुबह परिजन बाहर गए थे। दोपहर करीब दो बजे घर आए तो उन्होंने देखा कि युवती दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पता चला कि युवती दुपट्टे के जरिए पंखे से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।