{"_id":"6a2c6f0af81718d1f20f3af9","slug":"young-woman-exploited-for-three-years-under-the-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-275-1-sbl1015-136483-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का वादा कर तीन वर्ष तक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का वादा कर तीन वर्ष तक युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने शादी का वादा कर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म किया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का वादा करके तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर युवक दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। शिकायत युवक के परिजनों से की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए शादी करवाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि लगातार युवक के परिजन पुलिस से शिकायत करने पर डर धमका रहे हैं और समाज में बदनाम करने की धमकियां दे रहे हैं।
थाना प्रभारी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर युवती ने एसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि एसपी के आदेश पर आजम, सुहाना, अशरफ, ईशरत, शबाना, इरफान और आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद