फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young men molested the girl students returning from college

Moradabad News: कॉलेज से लौट रहीं छात्राओं से युवकों ने की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Young men molested the girl students returning from college
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही छात्राओं से बाइक सवार तीन युवक रास्ते में छेड़खानी और बदतमीजी करने लगे। छात्राओं के परिजनों ने मौके से दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि एक युवक भाग गया।


क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें और गांव की ही एक अन्य छात्रा कांठ के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। मंगलवार को तीनों स्कूटी से घर जा रहीं थीं। गांव अलीपुरा खालसा के पास पहुंचीं, तो पीछे से दो बाइकों पर आए तीन युवकों ने छात्राओं को रोक लिया। तीनों आरोपी छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। इस बीच छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। परिजनों ने पकड़े गए दोनों युवकों और दो बाइक पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed