फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young men and women caught doing obscene acts

Moradabad News: मसाज सेंटर में अश्लील हरकत करते पकड़े गए युवक-युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young men and women caught doing obscene acts
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में मसाज सेंटर में एक युवक और युवती अश्लील हरकत करते पकड़े गए हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उनका चालान किया जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मझोला थाने के मंडी समिति विक्रम नगर निवासी उमेश कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सिविल लाइंस के हरथला निवासी लक्की, एक युवती और मंडी गेट निवासी सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सतेंद्र नाम का व्यक्ति घर में मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा है। रात में करीब आठ बजे मसाज पार्लर बंद होने के बाद युवती और लक्की अश्लीलता कर रहे थे। आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। दोनों वहां आपत्तिजनक हालत में थे। दोनों को पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवती तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 में केस दर्ज किया गया। युवक और युवती का चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article