{"_id":"67ba2b6a370d3e4dd1076428","slug":"young-man-who-had-come-to-cousin-sisters-wedding-died-in-an-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-588460-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फुफेरी बहन की शादी में आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फुफेरी बहन की शादी में आए युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मो. शमी (20) की माैत हो गई। शमी अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।
मूंढापांडे के वरबाला खास निवासी शौकीन की दो चचेरी बहनों की शनिवार को शादी थी। शौकीन और उसका ममेरा भाई खानपुर लक्की निवासी शमी मूंढापांडे से सामान खरीदने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास रात करीब आठ बजे सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में शमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
वरबाला खास निवासी बाबू की दो बेटियों अजूबा और साजिया की बरात शनिवार को होलपुर और दौलरा से आई। बरात की तैयारियों में जुटे दुल्हन के ममेरे भाई शमी की माैत और तहेरे भाई शौकीन के गंभीर रूप से घायल होने से खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों ने बताया कि गमगीन माहाैल में निकाह की रस्में अदा की गईं। बेटियों को विदा करने के बाद बाबू समेत अन्य परिजन शमी के दफीने में शामिल होने खानपुर लक्की चले गए।