फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man threatened woman in Amroha Put flag of Pakistan not of India Otherwise I will kill you

UP: भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ, तिरंगा न देख लूं...वरना जान से मार दूंगा, युवक ने दी महिला को धमकी

Thu, 13 Oct 2022 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Oct 2022 02:16 PM IST
सार

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हक्कानी में 24 अगस्त की रात में सुजाउल हसन के घर में मोहल्ले का ही एक युवक घुस आया। आरोप है कि युवक ने सुजाउल हसन की पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया और कहा कि भारत का झंडा देख ना लूं... पाकिस्तान का झंडा लगाओ... अगर नहीं लगाया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने महिला के गेट पर लगी भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट भी तोड़ दी।

विज्ञापन
Young man threatened woman in Amroha Put flag of Pakistan not of India Otherwise I will kill you
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ। भारत का झंडा देख ना लूं...वरना जान से मार दूंगा। इन अल्फाजों के साथ अमरोहा में एक युवक ने महिला के घर पर लगा भारत का झंडा उतारकर फेंक दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घर के गेट पर लगी भाजपा की नेम प्लेट भी तोड़ दी। 
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। घटना के करीब दो महीने बाद अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हक्कानी का है। यहां पर सुजाउल हसन का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मेहताब फात्मा का आरोप है कि उसके घर पर भारत का झंडा लगा हुआ था। 24 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। आधी रात को करीब एक बजे मोहल्ले का ही अरशद अपने अन्य तीन साथियों के साथ घर में घुस आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मेहता फात्मा को धक्के देकर गिरा दिया और कहा कि भारत का झंडा देख ना लूं... पाकिस्तान का झंडा लगाओ... अगर नहीं लगाया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने महिला के गेट पर लगी भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट भी तोड़ दी। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। 

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। तभी पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई कार्रवाई हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। 


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अरशद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed