{"_id":"65a45cb4f5dfe6747200bbe4","slug":"young-man-shot-under-suspicious-circumstances-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-323756-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी, निजी अस्पताल में भर्ती, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी, निजी अस्पताल में भर्ती, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
सार
मझोला में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक देर शाम घर से घूमने के लिए निकला था तभी यह वारदात हुई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में रविवार सुबह एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। थाना मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर 13 बी निवासी अभिषेक (21) को रविवार सुबह दिल्ली रोड पाकबड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
युवक के भाई मोहित गुप्ता ने बताया कि अभिषेक सुबह करीब आठ बजे घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ देर बाद अभिषेक को लेकर घर आए। बताया कि इसे सड़क पर किसी गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी है। इसी कारण भर्ती कराते समय हादसा बताया गया था। डॉक्टरों की प्राथमिक छानबीन में घाव गोली के निशान जैसा लगा था।
विज्ञापन
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि एक युवक घायलावस्था में निजी भर्ती कराया गया है। उसके गोली लगने की बात सामने आई है। मझोला पुलिस की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।