{"_id":"5f4601ce8ebc3e3cc77e461d","slug":"young-man-murder-in-amroha-dead-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गजरौला में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गले में लिपटा मिला तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गजरौला में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गले में लिपटा मिला तार
Wed, 26 Aug 2020 12:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला/अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
घटना गजरौला के कुदैना गांव की है। यहां तुरई के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सिर और गर्दन पर चोट के निशान हैं।
साथ ही बाइक की क्लच का तार भी गले पर लिपटा हुआ मिला है। पूरा शरीर खून से सना हुआ है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीईओ सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।