फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man Misdeed his fiancee s sister two days before wedding in Moradabad

होने वाला जीजा बना हैवान: लड़की का पिता बोला- बड़ी बेटी का मंगेतर आया... छोटी से दरिंदगी की, अब की दूसरी शादी

Fri, 06 Dec 2024 10:40 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Dec 2024 10:40 AM IST
सार

युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता उत्तराखंड के उधमपुर सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र के बरैनी निवासी जीशान के साथ तय किया था। 26 नवंबर को शादी होनी थी। लेकिन इससे पहले ही लड़के ने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी।

विज्ञापन
Young man Misdeed his fiancee s sister two days before wedding in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटे के मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि दहेज में कार न मिलने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया है। आरोप है कि शादी से दो दिन पहले ही आरोपी युवक घर आ गया और उसने युवती की बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली।

विज्ञापन

पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता उत्तराखंड के उधमपुर सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र के बरैनी निवासी जीशान के साथ तय किया था। 26 नवंबर को शादी होनी थी। शादी से सप्ताह पहले सारा दहेज का सामान दूर होने के कारण ससुराल पहुंचा दिया था। 23 नवंबर को युवक के परिजन घर आए और कार की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर को जीशान भी घर पहुंचा और रात वहां ठहरा था आरोप है कि सभी लोगों के सोने जाने के बाद मंगेतर की छोटी बहन के कमरे घुस गया उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि घटना के बारे किसी को बताया तो तेरी बहन से रिश्ता तोड़ दूंगा। अगले दिन उसके जाने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। उसे समझा कर समय शांत कर दिया। इस मामले में पंचायत बुलाई उसमें आरोपी के परिजन भी आए लेकिन वह कार की जिद पर अडे रहे। तय तारीख 26 नवंबर को बारात लेकर नहीं आए। 

विज्ञापन

पता करने किसी ने बताया कि उसी दिन जीशान की शादी कहीं दूसरी जगह कर दी है। पिता ने बिचौलियों के माध्यम से दहेज में खर्च हुए रुपये और सामान वापस मांगे तो दो दिन बाद देने के आश्वासन के बाद इन्कार कर दिया। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीशान, रेहान, रियाज, फैजान, आरिफ निवासी बरैनी थाना बाजपुर ऊधमपुर सिंह नगर उत्तराखंड, इसरार निवासी मुस्तफाबाद थाना मिलक खानम रामपुर और यासीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed