फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man misdeed a girl from Nainital in Pakbada Moradabad

पीड़िता की आपबीती: दोस्ती के बाद प्यार, फिर प्रेमी के कहने पर नैनीताल से पहुंची मुरादाबाद, बदले में मिले जख्म

Wed, 19 Apr 2023 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटनास्थल पाकबड़ा होने पर रामनगर पुलिस ने मुकदमे को मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाने में ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
Young man misdeed a girl from Nainital in Pakbada Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नैनीलाल की युवती से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। इसके बाद आरोपी उसे पाकबड़ा ले आया और यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले सलमान नाम के युवक से दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। बात करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के लिए युवती भी तैयार हो गई थी। युवक के बुलाने पर 23 फरवरी को युवती मुरादाबाद आई। सलमान उसे लेकर पाकबड़ा पहुंचा। पाकबड़ा में एक मकान में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक शादी से मुकर गया।

विज्ञापन

उसके बाद युवती ने रामनगर थाने में पुलिस को तहरीर दी थी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटनास्थल पाकबड़ा होने पर रामनगर पुलिस ने मुकदमे को मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाने में ट्रांसफर कर दिया। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed