फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man first his wife and then slit his own throat in Moradabad

UP: पहले पत्नी, फिर युवक ने अपनी काटी गर्दन, सास बोली- दामाद शराब के नशे में...; मायके में रह रही थी विवाहिता

Fri, 13 Jun 2025 09:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया जिला अस्पताल पहुंच गई और परिवार से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Young man first his wife and then slit his own throat in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में झारखंडी मंदिर के पास ससुराल में आए युवक ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार सुबह ब्लेड से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद उसने अपनी गर्दन और हाथ की नस काट कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जैतूलाला शेखुपुरा निवासी विपिन सागर की शादी 15 साल पहले नागफनी के झारखंडी मंदिर के पास रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। दंपती की दो बेटियां परी, भूमि और एक बेटा सम्राट है। पूजा की मां प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि विपिन शराब पीकर आए दिन पूजा के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पूजा अपनी बेटियों को लेकर मायके में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे विपिन घर आ गया। उस वक्त परिवार के अधिकतर लोग सो रहे थे। पूजा की मां का कहना है कि विपिन ने पूजा पर घर चलने का दबाव बनाया। पूजा ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया तो विपिन घर से चला गया। कुछ देर बाद विपिन दोबारा घर पहुंचा तो नशे की हालत में था। उसके हाथ में ब्लेड थी। वह पूजा की हत्या करने की धमकी देने लगा। प्रेमवती पुलिस को बुलाने थाने चली गईं।

विज्ञापन

इसी बीच आरोपी विपिन ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन ब्लेड से काट दी और फिर अपनी गर्दन और हाथ की नस काट ली। माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया जिला अस्पताल पहुंच गई और परिवार से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Kamal Kaur Bhabhi Murder: 'नो लव-नो इमोशन, शक, शक...'; मौत से पहले डाली थी ये आखिरी पोस्ट, फिर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed