फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man cheated of Rs 2.53 lakh on the pretext of part time job

Moradabad News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवक से 2.53 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2.53 lakh on the pretext of part time job
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से साइबर ठग ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर दो लाख 53 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि 31 अगस्त 2023 को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने युवक को पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया था। आरोपी ने उससे कहा कि गूगल मैप पर रेटिंग करने पर पैसे मिलेंगे। इसके बाद साइबर ठग ने युवक को टेलीग्राम के जरिये एक एप ग्रुप पर जोड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे टास्क दिया। टास्क पूरा करने पर आरोपी ने युवक के खाते में पैसे भी भेजे। इसके बाद अलग-अलग धनराशि का टास्क भेजा गया। जिसे युवक ने पूरा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लालच दिया था कि अगर वह रकम लगाकर टास्क पूरा करेंगे तो अधिक लाभ होगा। इसके बाद ठग ने उससे अलग-अलग तारीख में 2.53 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किय गया है। इस मामले में साइबर सेल की मदद से केस की जांच की जा रही है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed