फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man assaulted in in-laws house

Moradabad News: ससुराल में युवक के साथ मारपीट, ससुर समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man assaulted in in-laws house
मुरादाबाद। प्रेमनगर स्थित ससुराल में पत्नी को विदा कराने गए युवक के साथ सुसरालियों ने मारपीट की। युवक की शिकायत पर कटघर पुलिस ने ससुर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


लाइनपार माता मंदिर वाली गली प्रेमनगर निवासी प्रिंस की शादी कटघर क्षेत्र निवासी अर्चना के साथ हुई है। प्रिंस ने कटघर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आपसी मनमुटाव के कारण कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी अर्चना चौहान नाराज होकर मायके चली गई । 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह पत्नी को विदा कराने के लिए प्रेमनगर कटघर स्थित ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही ससुर संजय कुमार, पत्नी अर्चना, चचिया ससुर रजनीत और राजीव गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट कर प्रिंस को घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने उसे बचाया। इसके बाद उसने कटघर थाने में शिकायत की। एसएचओ कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article