फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man along with his friends murdered a farmer after talking to his sister In Sambhal

किसान का कत्ल: मेरी बहन से बात करता था मेहंदी हसन, कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं माना; इसलिए मार डाला

Mon, 29 Jan 2024 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

संभल के किसान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। किसान की हत्या उसके पड़ोसी गांव के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। किसान उसकी बहन से बात करता था, कई बार समझाने के बाद भी किसान मान नहीं रहा था, इसलिए युवक ने उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Young man along with his friends murdered a farmer after talking to his sister In Sambhal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के असमोली चीनी मिल में गन्ना डालने गए गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन (23) की हत्या पड़ोसी गांव खानपुर बंद निवासी अतुल ने मुरादाबाद के गांव लाकड़ी निवासी अंकित और दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर की थी। 
विज्ञापन


अतुल बहन से बातचीत करने पर मेहंदी हसन से रंजिश मानता था। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। जबकि दो अभी भी फरार हैं। थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी मेहंदी हसन 20 जनवरी की रात दो बजे असमोली शुगर मिल में गन्ना डालने के गया था। र
विज्ञापन


विवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव मिल के पास खेत में एक झोपड़ी में पड़ा मिला था। जबकि ट्रैक्टर-ट्रिपलर भी गायब था। मेहंदी की हत्या गोली मारकर की गई थी। रविवार को बहजोई स्थित कार्यालय में एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने हत्या का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मुख्य आरोपी अतुल ने बताया कि मेहंदी हसन उसकी बहन से बातचीत करता था। उसने कई बार उसका विरोध भी किया, लेकिन मेहंदी हसन ने उसकी बहन से बातचीत करना बंद नहीं किया। जिसके बाद उसने मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांव लाकड़ी निवासी अंकित और दो अन्य दोस्तों के साथ मेहंदी हसन की हत्या करने का प्लान बनाया। 

बताया कि 20 जनवरी की रात को जब मेहंदी हसन चीनी मिल गन्ना लेकर गया तो खांनपुर बंद के जंगल में पकड़ लिया। पहले उसे जमकर पीटा और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को लूट के लिए की गई है, ऐसा दर्शाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रिपलर को गांव सीडलमाफी के जंगल में छिपा दिया था और गन्ने को रास्ते में जगह जगह फेंक दिया था।

साजिश के बाद था मौके का कर रहे थे इंतजार
अतुल अपनी बहन से बातचीत करने पर रंजिश मान गया था। इसलिए उसने अपने तीन दोस्तों को इस साजिश का हिस्सा बनाया और मौके का इंतजार करते रहे। 20 जनवरी की रात को जब मेहंदी हसन गन्ना लेकर चीनी मिल के लिए निकला तो रास्ते में ही रोक लिया था। गांव खानपुर बंद के नजदीक ही एक खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर हत्या की थी।

 

मृतक की जल्द होने वाली थी शादी
मेहंदी हसन के परिजनों ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से रिश्ता तय कर दिया था। कुछ दिनों में शादी की तिथि तय होनी थी। परिजनों ने बताया कि मेहंदी हसन की कुछ ही महीनों में शादी करने की योजना बनाई थी।

हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। हत्या करने में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी बरामद हो गए हैं। दो आरोपी भागे हुए हैं उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed