फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young lover consumed poison in Moradabad

कैसा ये इश्क है: शादी न करने पर थाने पहुंची प्रेमिका तो प्रेमी ने खाया जहर, पांच साल से एक-दूसरे को हैं चाहते

Tue, 13 Feb 2024 10:01 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 10:01 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले में एक प्रेमी युवक ने जहर खा लिया। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने शादी करने की जिद की। इसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया है।
 

विज्ञापन
Young lover consumed poison in Moradabad
प्रेमी ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के इंकार करने पर जब वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां मजिस्ट्रेट ने युवक और युवती के अलग-अलग बयान लिए। युवक का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक ही संपद्राय के युवक और युवती के बीच लगभग पांच वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। युवती ने जब प्रेमी से विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। इससे क्षुब्ध होकर युवती मंगलवार की दोपहर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने का दबाव बनाया। युवक के परिजन ने युवती को बहुत समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई और बाद में कोतवाली पहुंच गई। 
विज्ञापन


उसने अपने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। उधर, इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो उसने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन ने उसकी हालत बिगड़ते देखी तो वह उसे तत्काल ही स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर मजिस्ट्रेट तहसीलदार आकाश संमत सीएचसी पहुंचे और युवक तथा युवती से अलग-अलग बयान लिए। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि युवती की तहरीर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed