Moradabad: लखनऊ से युवती पहुंची चंदौसी, दुष्कर्म की बात कहकर मचाई सनसनी, भाई से पता चली असली बात
युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस युवती को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। युवती ने महिला दरोगा को बताया कि जब वह घर से निकली थी तो लखनऊ के चारबाग के पास एक व्यक्ति मिला था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से चंदौसी पहुंची युवती ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात कहकर सनसनी फैला दी। युवती ने बताया कि चारबाग के पास एक व्यक्ति ने उसके साथ गंदा काम किया है। इस पर महिला पुलिस ने युवती के भाई को कॉल की तो उसने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। युवती के परिजन चंदौसी के लिए निकल चुके हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे मुंसिफ रोड पर बैठी 30 साल की एक युवती अचानक खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात कहते हुए शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंची महिला दरोगा ने युवती से बात कर उसके भाई का मोबाइल नंबर लिया। कॉल करने पर युवती के भाई ने बताया कि वह लखनऊ से बोल रहा है। उसकी बहन छह दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर है। वह अक्सर ऐसी बातें करती हैं।
चारबाग के पास एक व्यक्ति ने किया रेप
युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस युवती को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। युवती ने महिला दरोगा को बताया कि जब वह घर से निकली थी तो लखनऊ के चारबाग के पास एक व्यक्ति मिला था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लखनऊ से ट्रेन में बैठकर चंदौसी आ गई।
युवती ने परिजनों ने उसको मानसिक रूप से कमजोर बताया है। वो लखनऊ से चंदौसी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके यहां आने पर युवती को उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया जाएगा।
- दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी