फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young died in accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
अमरोहा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त थी। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में मंडी धनौरा रोड स्थित नीम के अड्डे पर हुआ था। शनिवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई थी। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मूंढाखेड़ा चौकी प्रभारी सत्यदेव सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर शव की पहचान अजहर अली निवासी मछली वाली गली मोहल्ला लकड़ा कोतवाली अमरोहा नगर के रूप में की। बाद में घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अजहर शुक्रवार की शाम गांव हादिपुर निवासी किसी दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा रात में किसी समय हुआ था। समय से इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed