{"_id":"620fede86850b104e92316a2","slug":"young-beaten-city-news-mbd419271659","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर(मुरादाबाद)। अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए अगवानपुर निवासी युवक की बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। परिजन देर रात उस गांव में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अगवानपुर निवासी युवक की कई साल पहले नगर पंचायत में रहने वाली एक महिला से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद एक साल पहले उसको एक अन्य मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की से प्रेम हो गया। इसके बाद ससुरालियों ने उस पर पाबंदी लगाने का प्रयास तो युवक बौखला गया। उसने पत्नी को दूसरी शादी की धमकी दे डाली। इससे पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद युवक घबरा गया। उसने कुछ दिन के लिए लड़की का साथ छोड़ दिया। तभी लड़की के परिजनों ने उसकी शादी नौगांवा सादात के एक गांव में कर दी। शादी के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। इसकी भनक लड़की के पति को लगी तो दंपती के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
गुरुवार को महिला ने प्रेमी युवक को फोन करके सारी बात बता दी। प्रेमी आक्रोशित हो गया। वह उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। तभी महिला के पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रेमी युवक को बंधक बना लिया। उन्होंने उसकी खूब पिटाई की। उसकी पिटाई का एक वीडियो भी बना लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस उसको थाने ले गई। देर रात जानकारी मिलने पर युवक के परिजन गांव पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति और ससुरालियों से माफी मांगी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने बमुश्किल गांव वालों की जिम्मेदारी पर युवक को छोड़ा। जिसके बाद तड़के में परिजन युवक को लेकर अगवानपुर आ गए। शुक्रवार सुबह ही उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो अगवानपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।