फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   you can meet to Prisoners only three times a week

अब सप्ताह में तीन बार होगी बंदियों की मुलाकात

Sun, 17 Jul 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
you can meet to Prisoners only  three times a week
बंदी - फोटो : demo
 सपा सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों को तोहफा दिया है। बंदियों को अब सप्ताह में तीन बार अपने परिजनों व रिश्तेदारों से मिलने से छूट होगी। अभी तक विचाराधीन बंदियों की सप्ताह में सिर्फ दो मुलाकात ही हो सकती थीं। लेकिन सरकार ने नए शासनादेश के जरिए इस नियम को बदल दिया है। हालांकि सजायाफ्ता कैदियों को नए शासनादेश में कोई राहत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सचिव कारागार एसके रघुवंशी की ओर से 15 जुलाई को जारी शासनादेश में कहा गया है कि प्रदेश की जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों को अब जेल में प्रति सप्ताह तीन बार परिजनों से मिलने की छूट होगी। नातेदार और परिचित सप्ताह में तीन बार जेल जाकर विचाराधीन बंदियों की मिलाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक विचाराधीन बंदियों की सप्ताह में केवल दो ही मिलाई हो सकती थीं। हालांकि सजायाफ्ता कैदियों को मिलाई की शर्तों में ढील नहीं दी गई है। सजायाफ्ता बंदियों की 15 दिन में केवल एक ही मिलाई हो सकती है। नया शासनादेश 15 जुलाई से ही लागू हो गया है। बंदियों को भी  इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed