फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi in Moradabad: Form teams and go door-to-door, ensure Bangladeshis don t become voters

मुरादाबाद में योगी: टोली बनाकर घर-घर जाकर संपर्क करें कार्यकर्ता, बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटर नहीं बन पाएं

Tue, 09 Dec 2025 11:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:41 AM IST
सार

मुरादाबाद में सीएम योगी ने अपने एक दिवसीय दाैरे के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर एसआईआर के बारे में जागरूक करने को कहा।   

विज्ञापन
Yogi in Moradabad: Form teams and go door-to-door, ensure Bangladeshis don t become voters
मुरादाबाद में बैठक के दाैरान सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले साल चुनाव है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें। फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों के नाम सूची से जुड़वाने का काम करें।

विज्ञापन


सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी ने सर्किट हाउस में एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एसआईआर की जिलेवार सरकारी रिपोर्ट को पढ़कर पार्टी के जनप्रतिनिधियों को सुनाया।

विज्ञापन

कहा कि किस विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर की कितनी प्रगति हुई वह सब जानते हैं। जीते हुए जनप्रतिनिधियों और हारे हुए प्रत्याशियों को स्थिति में सुधार लाने के लिए चेताया। इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करें।

अभी कई क्षेत्रों में कमियां हैं। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएलए-1 और बीएलओ-2 के बीच समन्वय बनाकर कार्य करें। सूची से सही वोटर जुड़ने चाहिए। वहीं फर्जी वोटरों को सूची से बाहर कराना होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को एसआईआर की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस अभियान को गंभीरता के साथ लेना होगा। अगले साल चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव होगा।

विज्ञापन

इस कारण एसआईआर की तैयारी के लिए कमर कसकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करना होगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटर नहीं बनेंगे।

जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाया। इस दाैरान कृषि राज्यमंत्री बलेदव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, आकाश सक्सेना, राजीव तरारा, महेंद्र खडगवंशी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed