फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yogi Adityanath addressed the public meeting organized at Ramlila Maidan in Moradabad

मुरादाबाद में गरजे योगी: बोले- रंगदारी न फिरौती, यूपी किसी की नहीं बपौती; बुआ-बबुआ न भाई-बहन, अब विकास की बात

Mon, 01 May 2023 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 May 2023 02:54 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि माफिया और अपराधी सीना तानकर नहीं चल सकता है। अपराधी गले में पट्टा लटकाकर अपनी जान की भीख मांगते हैं। यूपी दंगे नहीं दीपोत्सव, होलिकोत्सव और अन्य उत्सव मनाए जाते हैं। यूपी की किसी की बपौती नहीं है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath addressed the public meeting organized at Ramlila Maidan in Moradabad
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की पहचान अब सेफ यूपी, स्वच्छ यूपी बन गई है। यहां अब न तो रंगदारी मांगी जाती है और नहीं फिरौती। यूपी किसी की बपौती नहीं है। सूबे में दंगे और उपद्रव नहीं अब उत्सव होते हैं।

विज्ञापन


वह सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पीतलनगरी देश के निर्यात का हब बन चुकी है। प्रदेश में 54 लाख गरीबों को आवास दिया गया। घर-घर शौचालय का निर्माण कराया गया। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। योजनाओं का लाभ देने में सरकार ने तुष्टीकरण नहीं किया। कहा कि 2017 से पहले की स्थिति यह थी कि शहरों में कूड़ों के ढेर लगे होते थे। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी। बहन-बेटियां शाम को घरों से बाहर नहीं निकल पातीं थीं। दंगे होते थे। लेकिन अब प्रदेश की पहचान सेफ यूपी, स्वच्छ यूपी बन गई है। कूड़ों के ढेर वाले शहर अब स्मार्ट सिटी बन गए हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि माफिया और अपराधी सीना तानकर नहीं चल सकता है। अपराधी गले में पट्टा लटकाकर अपनी जान की भीख मांगते हैं। यूपी दंगे नहीं दीपोत्सव, होलिकोत्सव और अन्य उत्सव मनाए जाते हैं। यूपी की किसी की बपौती नहीं है। न बुआ बबुआ और न भाई बहन की जोड़ी है। केवल विकास बात हो रही है। यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा सब कुछ चंगा है। पार्टी विशेष के लोग युवाओं के हाथ को तमंचे देते थे। हम युवाओं को टैबलेट देते हैं। एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। विकास की गति बढ़ाने के लिए ट्रिपल इंजन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed