फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   yogaguru ramdev will be moradabad

आर्यवीर महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के बाद योग गुरु रामदेव आएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
yogaguru ramdev will be moradabad
मुरादाबाद। आर्य वीर सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव भी आएंगे। मुख्यमंत्री महर्षि दयानंद की विश्व को देन विषय पर आम लोगों को संबोधित करेंगे। डीएम के साथ अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से राजकीय हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री एक बजकर 25 मिनट पर सर्किट हाउस आएंगे। दो बजे से तीन बजे तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार फेज-2 स्थित आर्यवीर महासम्मेलन में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया। पुलिस की देखरेख में कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग लगाई गई। पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा के लिए सर्किट हाउस से लेकर कार्यक्रम स्थल तक वाहनों के साथ रिहर्सल किया। कार्यक्रम में पशुधन दुग्ध एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

संगठन के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मंत्री रमेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि योग गुरु रामदेव होंगे। बागपत के सांसद डॉ. सतपाल सिंह के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वीरांगना शाखा से जुड़ी सार्वदेशिक आर्यवीर दल की अध्यक्ष डॉ. देवव्रत सरस्वती, कन्या गुुरुकुल सासनी हाथरस की यज्ञ ब्रह्मा डॉ. पवित्रा वेदालंकार सहित कई हस्तियां भाग लेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सार्वदेशिक सुरेश चंद्र आर्य अध्यक्षता करेंगे। मैदान में आर्य समाज की तरफ से बड़ा पंडाल लगाया गया है। आयोजकों का कहना है कि मुख्यमंत्री को संबोधित करने के लिए 90 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा मंच तैयार किया गया है। पंडाल में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बरेली, संभल सहित प्रदेश के कई जिलों के विद्यार्थी, शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। 16 अक्तूबर को भी कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed