{"_id":"6394d276eb92774ba0556c28","slug":"yespal-and-sunil-runner-in-lawan-tenis-city-news-mbd4500096185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यशपाल और सुनील लॉन टेनिस में रहे उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यशपाल और सुनील लॉन टेनिस में रहे उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर के लॉन टेनिस खिलाड़ी यशपाल अरोरा और उनके साथी सुनील मनोचा ने द टेनिस प्रोजेक्ट आईटीएफ मास्टर टूर लॉन टेनिस टूर्नामेंट में उपविजेता की ट्रॉफी जीती है। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम में 3 से 8 दिसंबर तक आयोजित हुई थी। उपविजेता ट्रॉफी के अलावा यशपाल अरोरा को नंबर एक सीड दी गई।
यशपाल और सुनील की जोड़ी ने डबल्स में आदित्य मोदक और एसएन वशिष्ठ की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया। अगले राउंड में राजीव अग्रवाल एवं कर्नल नरेश राजोरा की जोड़ी को 6-1, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पुनीत गुप्ता और कर्नल नेहरू की टीम से रोमांचक मैच में उन्हें हार मिली। इस तरह यशपाल और सुनील को उपविजेता पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।
इसी तरह सिंगल्स में यशपाल ने क्वार्टर फाइनल में ओम चौधरी को 6-1, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में कर्नल नेहरू से पहला सेट 6-3 से जीता। दूसरा सेट हारकर बराबर हो गया। इसके बाद सुपर टाई ब्रेक में 9-11 से हार गए। यशपाल का दावा है कि वर्ष 2022 में यह उनकी सातवीं ट्रॉफी है।