फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Yes Bank manager dies in an accident in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में यस बैंक के मैनेजर की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank manager dies in an accident in Kundarki
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाने से पहले से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बिलारी से आ रहे बाइक सवार ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली निवासी राहुल कुमार शर्मा (38) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मलकपुर सेमली निवासी राहुल बिलारी की यस बैंक शाखा में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। इन्होंने एक माह पहले से नौकरी ज्वाइन की थी। इससे पहले वे एक्सिस बैंक में कार्यरत थे। वर्तमान में राहुज शर्मा पत्नी और एक बेटे के साथ मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास किराये के मकान में रह रहे थे। हादसे की सूचना पर परिजनों के अलावा कुछ परिचित भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article