फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   X-ray machine not installed at Kanth CHC even after 34 days.

Moradabad News: कांठ सीएचसी में 34 दिन बाद भी इंस्टॉल नहीं हुई एक्सरे मशीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine not installed at Kanth CHC even after 34 days.
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई एक्सरे मशीन 34 दिन के बाद भी इंस्टॉल और स्थापित नहीं हो पाई है। इस कारण घायलों और रोगियों को निजी सेंटरों पर एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी से सीएचसी का दर्जा मिले काफी समय हो गया। लेकिन यहां आज तक एक्सरे की सुविधा नहीं हो पाई। कांठ और उमरी कलां नगर पंचायतों के साथ ही क्षेत्र की चार पीएचसी और विकास खंड छजलैट क्षेत्र की 82 ग्राम पंचायतें सीएचसी से सीधे जुड़ी हैं। विधायक कमाल अख्तर ने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान रखा था। इसके बाद 22 जुलाई को करीब पंद्रह लाख की नई एक्सरे मशीन सीएचसी में आई थी। लेकिन 34 दिन के बाद भी यह गत्ते के बॉक्स में बंद पड़ी है। मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एडी स्वास्थ्य डॉ. आशु अग्रवाल ने भी एक्सरे मशीन को देखते हुए इस इंस्टॉल और स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट


-- एक्सरे मशीन को इंस्टॉल करने के लिए लखनऊ से इंजीनियर के आने का इंतजार है। इस संबंध में इंजीनियर से बात भी हुई है। पूरा प्रयास है कि सितंबर के पहले सप्ताह में एक्सरे मशीन को संचालित करा दिया जाए। - डॉ. राजीव सिंह चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed