{"_id":"587e8bf44f1c1bda30eff21c","slug":"wrote-vulgar-language-on-bjp-leader-name-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के बोर्ड पर कालिख पोती और भद्दी बातें लिखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के बोर्ड पर कालिख पोती और भद्दी बातें लिखीं
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में टिकट बंटवारे के बाद घमासान शुरू हो गया है। सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद मंगलवार को मंडलभर में टिकट बांटने में पक्षपात के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए।
दिन में अमरोहा में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए तो संभल में पाल समाज ने सम्मेलन बुलाने की घोषणा कर दी। शाम को प्रजापति समाज ने विरोध का ऐलान किया तो सैनी समाज ने भी शहर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया।
रात में कुछ लोगों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत दी और भद्दी बातें लिख दीं। गौर हो कि भूपेंद्र सिंह की मंडल के टिकट बंटवारे में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। मंडलभर में इसका असर है। नेता एक-दूसरे का किसी भी स्तर पर विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दोनों गुटों के नेता दिल्ली और लखनऊ में डेरा डाले रहे। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सोमवार को तो देर रात तक जश्न का माहौल रहा लेकिन मंगलवार को अमरोहा के हसनपुर में चंद्रपाल सिंह खडगवंशी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में उतरे महेंद्र सिंह खडगवंशी के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कहा कि महेंद्र के साथ धोखा किया गया है। पहले महेंद्र को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन फिर चंद्रपाल को प्रत्याशी बना दिया गया। महेंद्र के समर्थकों ने उनसे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दल ही चुनावी अखाड़े में उतरने की सलाह दी। नौगावां सादात विधानसभा सीट से पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान के नाम पर कार्यकर्ता नाक-भौं सिकोड़ रहे हैं।
बाहरी बताकर कुछ लोग खुले तौर पर चेतन चौहान के विरोध पर उतर आए हैं तो कुछ ने पार्टी की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया। नौगांवा से ही पाल समाज के किसी शख्स को टिकट देने की मांग हो रही है। अमरोहा विधानसभा सीट से डा.केएस सैनी को कमजोर प्रत्याशी बताकर राम सिंह के समर्थक एकत्र हुए।
इस बाबत आरएसएस के जिला प्रचारक से भी संपर्क साधने की कोशिश की गई । हालांकि राम सिंह सैनी ने समर्थकों को समझाकर वापस भेज दिया। अमरोहा में ही प्रजापति और अखिल भारतीय पाल महासभा ने अपनी बिरादरी के दावेदारों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनावों में भाजपा का विरोध करने की बात कही है।
रोचक बात यह है कि जिन दावेदारों के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वे सार्वजनिक तौर पर खुद को इससे अलग जताते हुए पार्टी का अनुशासित सिपाही बता रहे हैं। उधर, मुरादाबाद शहर सीट को लेकर भी शाम को सैनी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम सैनी ने विज्ञप्ति जारी कर राजनीतिक दलों पर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और समाज की ओर से अपना प्रत्याशी खड़ा करने का एलान कर दिया।
इसी दौरान प्रजापति समाज ने भाजपा पर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आगे की रणनीति बनाने का ऐलान कर दिया। रात में कुछ लोगों ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत दी और भद्दी बातें लिख दीं।
इस संबंध में भूपेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। गौर हो कि मंडल के टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही इनका विरोधी गुट इन पर मनमाने ढंग से टिकट वितरण कराने का आरोप भी लगाता रहा है।