{"_id":"6afa152bbaddc2246009627c","slug":"worship-was-offered-to-the-setting-sun-the-rising-sun-will-be-worshipped-this-morning-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-118004-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा, आज सुबह उगते सूर्य का होगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा, आज सुबह उगते सूर्य का होगा पूजन
Mon, 16 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। छठ पूजन के क्रम में व्रतधारी महिलाओं ने रविवार शाम जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना पूरी की जाएगी।
नगर में छठ पूजन के लिए रामलीला मैदान में विशेष व्यवस्था की गई थी। वहां कुछ दिन पूर्व खोदाई के बाद जल संग्रहित किया गया। इसी जल में खड़े होकर महिलाओं ने पूजन किया। पूजन में फूल, फूल, नारियल, गन्ना आदि तमाम सामग्री का प्रयोग हुआ। इस बीच बैंड की धुन गूंजती रही तो महिलाएं छठ मैया पर आधारित पारंपरिक गीत गुनगुनाती रहीं। मैदान में लगाए गए पंडाल में काफी देर धार्मिक वातावरण बना रहा।
इस दौरान मैदान पर मौजूद शगुन यादव, जयराम यादव, दयाशंकर यादव, ओम प्रकाश दुबे, रासबिहारी ओझा, ब्रह्मानंद यादव, अमृत आजाद, नर्मदा, केबी पंडित, सुगंती देवी, अमृता देवी, लखपति देवी, शकुंतला देवी, कुंती देवी आदि ने छठ पूजन का महत्व बताया।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाल सुनील शर्मा तथा फोर्स के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को उपासना स्थल पर सोमवार सुबह भी मुस्तैदी के निर्देश दिए।