Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   worship of lord ganpati

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
worship of lord ganpati
मुरादाबाद। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे विधि विधान और ढोल नगाड़ों की थाप पर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ निकाल कर रामगंगा नदी के कई घाटों पर पहुंची। नदी के अंदर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

वार्ड 47 सागर सराय के विभिन्न मोहल्लों में वार्ड से प्रथम शोभा यात्रा कुटिया वाली गली गली नंबर 3 स्थित शिव मंदिर से कुलदीप के निर्देशन में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गौरव शर्मा, चंकी ढींगरा, अमित चड्ढा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे। इन्होंने कटघर स्थित रामगंगा घाट पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। बुध बाजार स्थित जाटव बस्ती से निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। विसर्जन यात्रा में दीपक भगत, हिमांशु सिंह, जीत सागर, रवि सागर, प्रवेश, मुन्नी देवी, दीपा, नीलम, राजिंदरी, सुनीता, लता, मंजू, तन्नू, सपना आदि मौजूद रहीं। मूर्ति का विसर्जन से काली माता मंदिर स्थित घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सागर सराय, श्री शिव मंदिर सागर सराय से विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान लालू रुहेला, वंश कश्यप, आकाश भारद्वाज, गोलू, दीपू छाबड़ा, अमन अग्रवाल, पारस भंडूला आदि मौजूद रहीं। दोनों जगह की प्रतिमाओं का विसर्जन रामगंगा विहार स्थित रामगंगा नदी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटिया वाली गली से राजेश फौजी, प्रदीप शर्मा के निर्देशन में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मदन पाल सिंह, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, सोनू शर्मा, सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। इस यात्रा में लाई गई प्रतिमा का विसर्जन काली मंदिर स्थित घाट पर किया गया।
सभी यात्राओं में पार्षद वार्ड 47 डॉ गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा पहुंच कर भगवान श्री गणेश का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उनके साथ दीप्ति सक्सेना, आकाश भारद्वाज, दीपक, दीपू छाबड़ा, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

भगवान गणेश की आरती कर किया गुणगान
श्री शिव दुर्गा संकट मोचन मंदिर समिति दीनदयाल नगर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह और शाम को भगवान गणेश का विधि विधान से पूजन पंडित वंशीधर कलौनी ने किया। दोपहर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए। शाम चार बजे से महिलाओं ने और आठ बजे से पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का कीर्तन कर गुणगान किया और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अतुल मेहरोत्रा, सुभाष खन्ना, अनूप मेहरोत्रा, विजय ढल, मनोज वर्मा, संजय अरोड़ा, रविंद्र सिंह आदि का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed