{"_id":"6258764ffdcf885fc97fe137","slug":"worker-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-bilari-news-mbd4247820151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम मुरादाबाद-आगरा नेेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मैनाठेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम शिमलाठेर निवासी मजदूर जगराम (34) पुत्र लल्लू सिंह गांगन तिराहे से सामान खरीद कर बाइक से लौट रहे थे। जब इनकी बाइक मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम नूरपुर के निकट पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर जगराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची मैनाठेर पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रीनू अपने चार बच्चों को लिए रोते बिखलते बेहाल हो गई। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
मैनाठेर पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।