{"_id":"64cc0ed090b2f993900d6f46","slug":"worker-crushed-to-death-by-canter-in-radico-khaitan-company-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-2545-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेडिको खेतान कंपनी में श्रमिक की कैंटर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेडिको खेतान कंपनी में श्रमिक की कैंटर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
रामपुर।
रेडिको खेतान कंपनी में लगे धर्मकांटे पर माल लदा कैंटर बैक करते समय श्रमिक जावेद (50) की कुचलकर मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर के मोहल्ला फूलों वाली बगिया निवासी जावेद रेडिको खेतान कंपनी में श्रमिक के तौर पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब दो बजे भोजन करने के लिए कंपनी की कैंटीन में जा रहा था। इसी दौरान कंपनी में माल भरवाने आए कैंटर को कांटे पर रखा गया था। जिससे ऊंचाई होने पर कुछ दिखाई नहीं दिया। माल भरवाने के बाद चालक कैंटर को बैक करने लगा। तभी जावेद कैंटर की चपेट में आकर घिसटता चला गया और गिर गया, जिससे उसका सिर कुचल गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अन्य श्रमिक एकत्र हो गए।
आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल जावेद को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पत्नी रिजवाना, 17 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि जावेद रेडिको खेतान कंपनी में ही 15 साल से काम कर रहा था। इससे पहले वह सिविल लाइन में काम करता था। मौत के बाद से काम कर रहे साथी श्रमिक भी गमजदा हैं। मृतक के बहनोई शादाब की तहरीर पर फैक्ट्री प्रबंधक, सिक्योरिटी कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट एटूजेड व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना दुखद है। धर्मकांटे पर कैंटर खड़ा होने के चलते कुछ ऊंचाई पर था और उसमें माल लदा था। कंपनी ने सभी श्रमिकों का बीमा किया हुआ है। नियम के तहत श्रमिक के परिजनों को बीमा की धनराशि दिलाई जाएगी।
-इंद्रपाल सिंह, जीएम, रेडिको खेतान कंपनी