फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Work on laying sewer line started in Harthala

Moradabad News: हरथला में सीवर लाइन डालने का काम शुरू, रातभर में 40 मीटर हुआ काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Work on laying sewer line started in Harthala
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यातायात की समस्या से जूझते हुए देर रात पिछले एक माह से ठप हरथला में सीवर लाइन डालने का काम यातायात पुलिस की सहायता से शुरू हुआ। भोर तक दो प्वाइंटों पर चले काम के बावजूद करीब 40 मीटर सीवर लाइन ही डाली जा सकी। खास बात यह है कि कार्यदायी कंपनी को शेष बचे करीब 600 मीटर भाग में सीवर लाइन डालने का काम 20 दिन में पूरा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि बुधवार दिन में इस मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम ठप रहा, लेकिन मंगलवार रात में हुए सीवर लाइन के काम के कारण खोद कर छोड़ी गई मिट्टी से लगभग पूरे दिन लोग जाम से परेशान रहे।
कांठ रोड पर कांठ रोड के पांच किमी भाग को छोड़ शेष अन्य स्थानों पर कंपनी द्वारा सीवर लाइन बिछाने का काम करीब तीन माह पहले ही पूरा कर लिया गया था। कांठ रोड पर भटावली से पीएसी तिराहे तक पांच किमी भाग में 26 नवंबर को सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। जिसे 30 जनवरी 2024 तक पूरा करने का समय निर्धारित था, लेकिन कंपनी निर्धारित समय के भीतर काम समाप्त नहीं कर सकी। कांठ रोड स्थित हरथला में 600 मीटर समेत अन्य स्थानों पर करीब दो किमी काम बाकी रह गया था। इस पर कंपनी पर 1.75 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाते हुए काम समाप्त करने के लिए 31 मार्च तक का समय दे दिया गया।
विज्ञापन


एक माह से ठप पड़ा था काम
काम में देरी को लेकर जुर्माने के बाद कंपनी तेज गति से काम करना चाहती थी, लेकिन कांठ रोड स्थित हरथला के जिस 600 मीटर भाग में सीवर लाइन डालने का काम होना है, उस भाग में मंडलायुक्त के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग व नगर निगम की टीम सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण का काम भी कर रही थी। साइड पटरी की खोदाई के कारण वहां की सड़क पहले ही सकरी हो गई थी। लगभग पूरे दिन वहां जाम लगता रहता था। इसके अलावा कभी सीएम, कभी पूर्व सीएम, कभी कावड़यात्रा को लेकर भी काम बंद रहा। तीन दिन पहले ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौका मुआयना कर रात में सीवर लाइन डालने का काम शुरू करने का निर्णय लिया था। ट्रैफिक पुलिस की सहायता के साथ मंगलवार देर रात सीवर लाइन की खोदाई का काम शुरू किया गया। बुधवार सुबह छह बजे तक दो जेसीबी मशीन की सहायता से दो प्वाइंटों से शुरू किए गए काम के बावजूद कुल 40 मीटर क्षेत्र में ही सीवर लाइन का काम पूरा हो सका। यातायात व्यवस्था यातायात पुलिस पूरे दिन संभालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में 121 किमी नहीं बिछ सकी सीवर लाइन
अमृत-1 योजना के तहत सीवर लाइन फेज-2 का काम शहर में जनवरी 2020 में शुरू किया गया था। इसके लिए पहले 154 करोड़ रुपये में 141 किमी सीवर लाइन बिछाने का टेंडर केके स्पन के पक्ष में हुआ। इसके माध्यम से शहर के 25 हजार घरों को सीवर लाइन कनेक्शन से जोड़ा जाना था। बाद में इसमें 20 किमी सीवर लाइन का काम घटा दिया गया। इसके कारण 121 किमी सीवर लाइन बिछाने और 15627 घरों के कनेक्शन के लिए बजट भी घटा कर 110 करोड़ रुपये कर दिया गया। लेकिन यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

यातायात पुलिस की सहायता से कांठ रोड के हरथला क्षेत्र में मंगलवार देर रात सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। प्रतिदिन 50 मीटर में सीवर लाइन डालने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में 33 हजार केवी की अंडरग्राउंड बिजली लाइन, एयरटेल व दूरसंचार निगम व जीओ की केबल है। उसे बचाकर काम करना पड़ रहा है, इसलिए काम काफी धीमी गति से चल रहा है। फिर भी प्रयास होगा कि काम 30 मार्च से पहले समाप्त हो जाए।
संजीव कुमार झा, प्रोजेक्ट मैनेजर, केके स्पन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed