{"_id":"6262f01444515114617a0c41","slug":"women-suicide-and-told-that-i-am-going-to-near-amit-city-news-mbd4256351121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अपने अमित के पास जा रही हूं.... और फंदे पर झूल गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं अपने अमित के पास जा रही हूं.... और फंदे पर झूल गई महिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क हादसे में पति की मौत से दुखी महिला ने खुद भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि, पहले भाई और इसके बाद पति की मौत हो गई। धीरे धीरे सभी मुझसे बिछड़ते जा रहे हैं। अब मैं पति के बिना नहीं रह सकती हैं। मैं अपने अमित (पति) के पास जा रही हूं। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। मेरी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है। मेरी बेटी और बेटे का ख्याल रखना।
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस भटावली निवासी अमित पाल की चार जनवरी को नोगांवा सादात थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी ललिता सदमे में चली गई थी। शुक्रवार शाम ललिता ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। नौ वर्षीय बेटे अनमोल ने मां को पंखे से लटकतेदेखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने दादा को बताया। दादा और छोटी बहन निहारिका भी कमरे में पहुंच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी सागर जैन और सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से महिला के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें महिला ने लिखा है। अमित आप जहां हो आपकी ललिता भी वहीं आ रही है। आपके बिना जी नहीं पा रही हूं। मैं अपने अमित के पास जा रही हूं। मेरी मौत का किसी से ताल्लुक नहीं है। मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। इसलिए मेरे बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।