फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women stolen gold kangan, caught in cctv

गोयल ज्वैलर्स से महिला ने उड़ाया सोने का कंगन, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ी गई

Sun, 29 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
women stolen gold kangan, caught in cctv
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
कोतवाली के गोयल ज्वैलर्स से सोने का कंगन चोरी करने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी गई। शनिवार को फिर से महिला बाजार में घूमती देखी गई तो सर्राफ और उनके कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि देर रात तक महिला खुद को बेकसूर बताती रही। कोतवाली के बाजार गंज में कुलदीप कुमार गोयल का गोयल ज्वैलर्स है। पंद्रह जनवरी को शाम करीब चार बजे कुलदीप कुमार अपनी दुकान में बैठे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक महिला दुकान में पहुंची। उसकी गोद में एक बच्चा था। महिला ने नाक की लौंग दिखाने को कहा। इसी बीच काउंटर पर एक सोने का कंगन रखा था। महिला के बच्चे ने काउंटर से कंगन उठा लिया। जबकि सर्राफ दूसरे काम में व्यस्त हो गए। इसके बाद महिला वहां चली गई। महिला के जाने के बाद देखा तो कंगन गायब था। महिला की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें महिला कंगन ले जाती दिखाई दे रही है। उसके बच्चे ने कंगन उठाया था। इसके बाद महिला चली गई। शनिवार को फिर से उसी हुलिए की एक महिला बच्चे को गोद में लेकर बाजार में घूमती देखाई दी। सर्राफ और उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया।

इसके बाद महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला को दुकान में बैठा लिया। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। महिला ने बताया कि वह गोविंद नगर की रहने वाली है।


पुलिस महिला को साथ लेकर उसके घर तस्दीक करने गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो सभी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed