Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women staged a public outrage march

Moradabad News: महिलाओं ने जनाक्रोश पदयात्रा निकाली

Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women staged a public outrage march
बिलारी। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार सुबह बिलारी नगर में जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। पदयात्रा की शुरुआत नगर में हाइवे स्थित गांधी पार्क से हुई।
विज्ञापन

यहां से नगर पालिका के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने भाजपा से जुड़ी महिलाओं की इस पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा में शामिल महिलाएं कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रही थीं तथा कांग्रेस और सपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही थीं। यह जनाक्रोश महिला पदयात्रा नगर में मुरादाबाद, आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन निगम बस स्टैंड और कोतवाली होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर आकर संपन्न हुई। पदयात्रा में शामिल महिलाएं अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं।
विज्ञापन

इस पदयात्रा की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री कोहली रहीं।
पदयात्रा में गीता कोहली, डॉ. गीता शर्मा, किरन चंद्रवंशी, प्रीति शर्मा, अर्चना वैशय, कश्मीरी सिंह, कमला, सुखदेई, नीरू सिंह, गीता चौधरी, गीता गुप्ता, शशि सक्सेना, मनु सक्सेना, मनोज ठाकुर, मनोज प्रजापति, राजीव शर्मा, वीरपाल सिंह, डॉ मेघपाल सिंह, गिरीश बाबू, अमित कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed