फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   From Moradabad to Gajraula women staff ran strong women express from locopilot to guard women took charge in International Women Day 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुरादाबाद से गजरौला तक महिला स्टाफ ने दौड़ाई सशक्त नारी एक्सप्रेस, लोकोपायलट से लेकर गार्ड तक संभाली जिम्मेदारी 

Wed, 09 Mar 2022 06:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2022 06:49 AM IST
सार

डीआरएम अजय नंदन के निर्देशों पर महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। मंगलवार को (04393) अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय पर मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
From Moradabad to Gajraula women staff ran strong women express from locopilot to guard women took charge in International Women Day 
ट्रेन चलातीं महिला स्टाफ। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुरादाबाद रेल मंडल ने महिला सश्क्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। अलीगढ़ से गजरौला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (04393) की कमान पूरी तरह महिला स्टाफ के हाथों में रही। चूंकि वर्तमान में पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जा रहा है। ऐसे में ट्रेन को सशक्त नारी एक्सप्रेस नाम दिया गया। इंजन में लोकोपायलट से लेकर, चेकिंग स्टाफ (टीटीई), सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गार्ड (ट्रेन मैनेजर) तक की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली।

विज्ञापन


यहां तक मुरादाबाद जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के तौर पर भी महिला स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई। डीआरएम अजय नंदन के निर्देशों पर महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। मंगलवार को (04393) अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय पर मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। मुरादाबाद जंक्शन से इस गाड़ी की कमान महिला रेल कर्मचारियों ने अपने हाथों में ले ली। गाड़ी में लोको (इंजन) का नियंत्रण लोको पायलट अंजू सिंह और सहायक लोको पायलट सुष्मिता के पास रहा। मुरादाबाद स्टेशन से ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर सुनीता चौहान ने संभाली। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्रेन (04393) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाड़ी में गार्ड (ट्रेन मैनेजर) डॉली सैनी ने सिग्नल मिलने पर लोको पायलटों से गाड़ी चलाने के लिए सिग्नल एक्सचेंज किए। गाड़ी में टिकट चेकिंग स्टाफ रीना धवन, सुमन लता, संगीता रानी तैनात रहीं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल की उपनिरीक्षक सविता देवी के निर्देशन में कांस्टेबल रश्मि त्यागी, आंचल, अनीता और मधु ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात रहीं। मुरादाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर भी महिला कांस्टेबल निशू यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम अजय नंदन ने कहा कि सिर्फ रेल ही नहीं बल्कि पूरे देश की प्रगति और समृद्धि में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, रेल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं के सम्मान में यह उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed