फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women should not ignore any lump on the body

Moradabad News: शरीर पर किसी भी गांठ को नजरअंदाज न करें महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Women should not ignore any lump on the body
मुरादाबाद। यदि महिलाओं के शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ है, चाहे वह दर्द करे या न करे तो जांच जरूर कराएं। कई बार कैंसर की गांठ में भी दर्द नहीं होता। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर बेहद आम है। यदि शुरुआती स्टेज पर स्क्रीनिंग से पकड़ लिया जाए तो उपचार आसान हो जाता है। यह सलाह शहर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोना अग्रवाल ने दी। वह रोटरी क्लब संस्कृति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थीं।
विज्ञापन

महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए यह आयोजन मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़, सचिव निधि बसंल, अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल व डॉ. मोना ने दीप जलाकर किया। डॉ. मोना ने ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के तरीके बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के कारण फैलता है। इससे बचाव के लिए युवतियों को 25 साल की उम्र से पहले या शादी से पहले वैक्सीन जरूर लगवा लेनी चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए डॉक्टर ने महिलाओं को सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम तौर पर 40 वर्ष की उम्र से पहले डॉक्टर विभिन्न प्रकार के टेस्ट के जरिये महिलाओं में कैंसर की स्क्रीनिंग करते हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में स्क्रीनिंग कराने और 40 साल की उम्र के बाद कैंसर का पता लगाने के लिए मेमोग्राफी की सलाह दी। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने डॉ. मोना से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। डॉक्टर ने सभी के सवालों के जवाब दिए।
स्वस्थ जीवनशैली के महिलाओं को रोजाना 45 मिनट तेज चाल से सैर करना, स्मोकिंग व अल्कोहल से परहेज की सलाह दी गई। माहवारी के दौरान सावधानी बरतने व सा सफाई के लिए भी महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को लकी ड्रॉ खिलाया गया, जिसमें आकर्षक उपहार दिए गए।

-------------

कमजोर आय वर्ग वालों के लिए रियायती दरों पर मेमोग्राफी
रोटरी क्लब संस्कृति मुरादाबाद के पदाधिकारी डॉ. पल्लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष रोटरी ने कॉसमॉस अस्पताल को 60 लाख रुपये की मेमोग्राफी मशीन भेंट की है। गरीब वर्ग के लोगों के लिए यह जांच निशुल्क उपलब्ध है। कमजोर आय वर्ग वालों के लिए रियायती दरों पर जांच की सुविधा है। जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें खत्री समाज की अध्यक्ष रचना खन्ना, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी, अंतरराष्ट्रीय खत्री समाज की पदाधिकारी दर्शना खन्ना, साक्षी अग्रवाल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed