फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women in Dalpat were terrified upon spotting a pair of leopards and saved themselves by running away.

Moradabad News: तरफ दलपत में तेंदुए का जोड़ा देखकर घबराईं महिलाएं, भागकर खुद को बचाया

Sun, 13 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Women in Dalpat were terrified upon spotting a pair of leopards and saved themselves by running away.
ठाकुरद्वारा। गांव तरफ दलपत के जंगल में शुक्रवार शाम के समय तेंदुए का जोड़ा घूमता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए के जोड़े को देखकर घास काट रहीं महिलाओं ने वहां से भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

छह माह पहले इसी गांव में रवि सैनी के मासूम बेटे मोक्ष को तेंदुआ घर के सामने से खेलते समय उठा कर ले गया था। बाद में मां ने अपनी जान पर खेलकर बेटे को तेंदुए के जबड़े से निकाल लिया था। इस घटना के बाद भी तेंदुआ गांव में दिखाई देता रहा। जिसपर वन विभाग ने वहां पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंस पाया।
विज्ञापन

गांव तरफ दलपत गांव के पूर्व प्रधान मनोहरी सिंह सैनी ने बताया कि गांव के महिपाल सिंह सैनी, बाबू सिंह सैनी पत्नी सहित पांच महिलाएं शुक्रवार शाम 4:00 बजे गांव से आधा किमी दूर जंगल में घास काट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उन्हें पास में अरविंद चौहान के खेत में दो तेंदुए खड़े हुए दिखाई दिए। तेंदुओं को देखकर महिलाओं के होश उड़ गए उन्होंने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। गांव में जाकर तेंदुओं के बारे में ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुए उन्हें देखकर गन्ने के खेत में चले गए। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि इस बारे में ग्रामीणों की ओर से सूचना नहीं आई है। शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed