फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women dies as a wall collapsed during construction of a house in Chandausi

चंदौसी: मकान निर्माण के दौरान गिरी दीवार के नीचे दबने से महिला की मौत, मचा कोहराम

Wed, 01 Sep 2021 07:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Sep 2021 07:17 PM IST
सार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैथल गेट निवासी ज्ञानेंद्र पाल वार्ष्णेय के प्लॉट में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी मंजू देवी (52) निर्माण कार्य देखने के लिए पहुंच गईं। इसी दौरान अचानक एक दीवार मंजू देवी पर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
women dies as a wall collapsed during construction of a house in Chandausi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी में मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने के कारण एक महिला की दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। महिला को आनन फानन में दीवार के मलबे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे जहां उनके मृत होने की पुष्टि की गई। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैथल गेट निवासी ज्ञानेंद्र पाल वार्ष्णेय के प्लॉट में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी मंजू देवी (52) निर्माण कार्य देखने के लिए पहुंच गईं। मजदूर अलग काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक एक दीवार मंजू देवी पर गिर गई। मकान निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर महिला के परिजन दौड़े चले आए। आनन फानन दीवार के मलबे के नीचे से महिला को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बताया कि प्लॉट पर जो निर्माण कार्य हो रहा है उसमें एक दीवार पहले से खड़ी थी, जिसको अबतक तोड़ा नहीं गया था। पुरानी दीवार के नीचे दबने से ही मंजू देवी की मौत हुई है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार की तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed