फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women brutally murdered in moradabad

मछरिया में महिला की नृशंस हत्या

Fri, 18 Sep 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र के गांव मछरिया में एक महिला की नृशंसता से हत्या कर दी गई। गला घोंटकर मारने के बाद कातिल ने दरांती से महिला की गर्दन काटने की कोशिश भी की। महिला बुधवार दोपहर से लापता थी। गुरुवार सुबह उसकी लाश गांव से करीब डेढ़ किमी दूर ईख में पड़ी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



महिला के बालों में लगा क्लिप घटनास्थल के पास धान के खेत में पड़ा मिला। पुलिस महिला के पति पर ही हत्या कर लाश फेंकने का शक कर रही है। पुलिस ने महिला के पति और उसके ननदोई को हिरासत में ले लिया है। कटघर थाना क्षेत्र के गांव मछरिया का लाखन सिंह महानगर में एक निर्यात फर्म में काम करता है। करीब बीस वर्ष पहले उसकी शादी पश्चिमी बंगाल की पुष्पा के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बीस साल बाद भी दंपति के पास कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन



पुष्पा बुधवार दोपहर जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसकी लाश गांव से करीब डेढ़ किमी दूर ईख के खेत में काफी अंदर जाकर पड़ी मिली। उसके गले पर काटेे जाने का निशान था, हाथ, चेहरे और पेट पर भी चोट के निशान थे। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। लाश मिलने के बाद लाखन सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छानबीन शुरू की तो महिला का क्लिप और कुछ दूसरा सामान भी धान के खेत पड़ा मिला। लाखन ने पुलिस को बताया कि जब रात को पत्नी नहीं लौटी तो उसने अपने बहनोई गुलाब सिंह व अन्य के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी थी और इसी खोज में जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली। लेकिन पुलिस लाखन की बात पर यकीन नहीं कर रही है।



पुलिस का कहना है कि जिस जगह लाश पड़ी मिली वहां तक वही पहुंच सकता है जिसे लाश की जानकारी रही होगी। इंस्पेक्टर कटघर का कहना है कि महिला के पति लाखन सिंह समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस बात की आशंका है कि लाखन सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या करके लाश फेंकी है। पुलिस का यह भी दावा है कि लाखन सिंह के अपने ही परिवार की एक महिला से रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed