फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women assaulted in front of her husband in Rampur UP

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति को पेड़ से बांधा, किया वीडियो वायरल

Sun, 16 Jun 2019 07:00 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मिलक (रामपुर)
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मिलक (रामपुर) Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 16 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Women assaulted in front of her husband in Rampur UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े एक बाइक सवार महिला को रोककर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पति के साथ मारपीट की और रस्सी से पेड़ में बांधा। इस दौरान महिला के साथ चारो ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल किया। यह घटना 11 जून की है।

विज्ञापन


रामपुर के मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी बाइक सवार एक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ 11 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे मिलक के लिए आ रहा था। इस बीच गंगापुर शर्की के जंगल में चार लोग मिल गए। चारो ने बाइक को रोक लिया। बाइक रुकते ही चारों पकड़कर महिला को जंगल में घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन


जंगल में ले जाने का महिला के पति ने विरोध किया तब उसके साथ मारपीट की और  जंगल में  एक पेड़ से बांध दिया। महिला के साथ मारपीट की। आरोपियों ने महिला के पति के सामने निर्वस्त्र किया और चारो ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को आरोपियों ने धमकाया। सहमे हुए दंपती ने घटना को किसी कोे लोक लाज के कारण नहीं बताया।इस बीच घटना की वीडियो वायरल होने की जानकारी पीड़ित को लगी। तब पीड़ित  एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की।


एसपी के आदेश पर चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सलोनी अग्रवाल और कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने घटना का निरीक्षण किया। घटना के खुलासे और आरोपियों की धर पकड़ को टीम गठित की गई है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed