फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's body found hanging, parents accused of murder

Moradabad News: फंदे पर लटक मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, parents accused of murder
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में शनिवार रात एक महिला का शव फंदे पर लटक मिला। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। रविवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। महिला के पिता ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में नौनेर निवासी पृथी सिंह ने अपनी बेटी उपासना की शादी 2019 में पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या निवासी अजय के साथ की थी। पृथी का कहना है कि शादी के बाद से ही अजय और उसके परिवार के लोग उपासना को प्रताड़ित करते थे। दो बेटियां पैदा होने के बाद भी पति और अन्य परिजनों का व्यवहार नहीं बदला। कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। शनिवार रात उपासना ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उपासना की हत्या की गई है। पाकबड़ा थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के पिता की ओर से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed